Breaking News

लोकसभा चुनाव की तैयारी करने कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठकों का दौर तेज

द सीजी न्यूज

दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रारंभ की गई एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय बैठक गुरुवार 29 फरवरी को पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पाली के नेतृत्व में प्रारंभ की गई। बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इस मौके पर अरुण वोरा ने कहा कि आगामी समय में लोकसभा चुनाव है और पार्टी द्वारा घोषित अधिकृत प्रत्याशी के प्रचार में हमें जुड़ना है। बूथ चलो-वार्ड चलो के माध्यम से जन-जन तक कांग्रेस के कार्यक्रमों को पहुंचाना है। incsathi app के माध्यम से पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस के सदस्यों को जोड़ने के कार्य को भी तेजी से करने का निर्देश दिया गया है। प्रत्येक ब्लॉक अध्यक्ष को प्रदेश कांग्रेस कमेटी से निर्देशित किया गया है कि वे जल्द ही अपने BLA 2 की नियुक्ति करें। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल ने यह कार्य तत्काल पूरा करने कहा।

पूर्वी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार पाली ने कहा कि हम पूरी ताकत से लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी का प्रचार करेंगे। उन्हें विजय दिलाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे। मोदी सरकार द्वारा की गई मिथ्यात्मक बातें और उनके द्वारा फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

बैठक में दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, मध्य ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, प्रवक्ता सुशील भारद्वाज, अनूप वर्मा, संदीप वोरा. मोहम्मद शफी कुरैशी, एल्डरमैन कृष्णा देवांगन, हेमा साहू. नासिर खोखर, राजकुमार नारायणी, विमल यादव, अनूप पाटिल, परमजीत सिंह भुई, संजय कोहले, भोला महोबिया विकास यादव रत्ना नारमदेव नवाबुद्दीन गुड्डा मासूब अली मनीष बघेल आनंद कपूर ताम्रकार सुरेश साहू, मोहित वालदे त्रिशरण डोंगरे अनीश मथाई बृजमोहन तिवारी विमल यादव भगवती ठाकुर वंदना चौहान संतोष सोनी ईश्वर पटेल गोलू निर्मलकर अशोक मेहरा व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!