द सीजी न्यूज
पोटिया वार्ड में विधायक निधि से निर्मित सत्संग भवन का लोकार्पण वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने किया। उन्होंने पोटिया में दशहरा मैदान के पास 80 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन सांस्कृतिक भवन का निरीक्षण भी किया। इस दौरान पार्षद अनूप चंदनिया, भोजराज यादव सहित वार्डवासी उपस्थित थे।
वोरा ने कहा है कि दुर्ग शहर का सतत विकास होते रहना चाहिए। भूपेश सरकार में स्वीकृत किये गए सभी कार्यों को पूरा किया जाए। आम जनता के हित में सुविधाएं बढ़ाने का काम प्राथमिकता से किया जाए। दुर्ग शहर में पिछले तीन महीने से विकास की गति थम सी गई है। वोरा ने साय सरकार से आग्रह किया है कि हर हाल में शहर का समग्र विकास किया जाना चाहिए। शहर में पेयजल व्यवस्था, सफाई, सड़क नाली निर्माण सहित सौंदर्यीकरण के कार्यों को तत्काल पूरा कराया जाए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

