- प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 6 मार्च तक करा सकते हैं पंजीयन
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा 8 मार्च 2024 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिले की बालिकाओं व महिलाओं के लिए सेठ रतनचंद सुराना महाविद्यालय दुर्ग परिसर में सुबह 9 बजे से एक दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक से मिली जानकारी के अनुसार खिलाड़ी 6 मार्च शाम 4 बजे तक कार्यालय सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग में अपना पंजीयन करा सकते हैं। 9 वर्ष से अधिक आयु की बालिका व महिलाएं प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स (100 मीटर दौड़, गोला व तवा फेक) खेलों का आयोजन किया जाएगा। विजेता खिलाड़ियों और टीम को खेल विभाग द्वारा मैडल व शील्ड प्रदान की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग से संपर्क किया जा सकता है।
बालिका व महिला खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल, विधायक दुर्ग शहर गजेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पुष्पा यादव, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सबा अंजुम व आकर्षी कश्यप, जिला पंचायत सभापति लक्ष्मी साहू और योगिता चंद्राकर के साथ सेठ रतनचंद महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पूजा मल्होत्रा उपस्थित रहेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
