Breaking News

प्रधानमंत्री 6 मार्च को वीसी के माध्यम से आम जनता को करेंगे संबोधित, शहर के लाभान्वित हितग्राहियों से करेंगे संवाद

द सीजी न्यूज

दुर्ग / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यकम का प्रसारण राज्य शहरी विकास अभिकरण, नवा रायपुर के आदेशानुसार विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयुक्त लोकेश चन्द्राकर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

विकसित भारत विकसित अभियान 6 मार्च को शहर के चार स्थानों में आयोजित किया जाएगा। वार्ड क्रमांक 2 ढीमर समाज भवन, वार्ड क्रमांक 47 दुर्गा मंच रायपुर नाका, वार्ड क्रमांक 20 कुशाभाऊ ठाकरे भवन और वार्ड क्रमांक 29 सतरूपा शीतला मंदिर में कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।

इस दौरान शहर के लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद कार्यकम के प्रसारण के संबंध में 6 मार्च को शहर क्षेत्रों में संवाद कार्यकम हेतु अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यक्रम के सफल कियान्वयन हेतु संजय ठाकुर, सहायक अभियंता को नोडल अधिकारी और गिरीश दीवान, सहायक अभियंता को सहायक नोडल और मुक्तेश कान्हा, सिटी मैनेजर को सहायक नोडल नियुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि विकसित भारत योजना अंतर्गत कार्यक्रम समारोह में स्टाल भी लगाए जाएंगे। योजनाओं की उपलब्धियों के साथ योजना से वंचित लोगों को जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम मंच पर एलईडी टीवी के जरिए प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा जा सकेगा। स्व-सहायता समूह-संगठनों से जुड़ी महिलाएं संवाद कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!