द सीजी न्यूज
दुर्ग। धमधा नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता गुप्ता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद कांग्रेस अलर्ट मोड पर है। अविश्वास प्रस्ताव पर 7 मार्च को मतदान होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने धमधा नगर पंचायत के कांग्रेस पार्षदों के बीच समन्वय स्थापित करने प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
धमधा के संकट से निबटने के लिए नियुक्त किये गए पर्यवेक्षक राजेंद्र साहू को अविलंब नगर पंचायत धमधा का दौरा कर संबंधित जिला / ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के साथ बैठक करने और पार्टी के स्थानीय नेताओं व पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित कर 7 मार्च को प्रस्तावित अविश्वास प्रस्ताव के विरुद्ध मतदान कराने की दिशा में समुचित कार्रवाई करने की जिम्मेदारी दी गई है।
7 मार्च को मतदान से पहले राजनीतिक गहमागहमी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि राजेंद्र साहू 6 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव से एक दिन पहले
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
