Breaking News

विधायक देवेंद्र यादव ने कथित एमएमएस मामले में बोला झूठ, नैतिकता के नाते फौरन दें इस्तीफा : तुलसी साहू

  • विरोध में भाजपा नेताओं ने पुतला जलाया

द सीजी न्यूज

भिलाई। भाजपा नेताओं ने आज भिलाई नगर के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर एमएमएस मामले में झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए नैतिकता के नाते इस्तीफा देने की मांग की है। इस मामले को लेकर आज भिलाई के बेरोजगार चौक में विधायक देवेंद्र यादव का पुतला भी जलाया गया। भाजपा नेताओं ने देवेंद्र यादव पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कड़े प्रहार किये हैं।

भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश मंत्री तुलसी साहू ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान विधायक देवेंद्र यादव का कथित एमएमएस वायरल हुआ था। देवेंद्र यादव द्वारा एमएमएस वायरल होने के मामले में भाजपा पर आरोप लगाया गया। देवेंद्र ने बयान दिया था कि उन्हें चुनाव में हराने के लिए कथित एमएमएस को वायरल किया गया है। देवेंद्र ने विधानसभा चुनाव के दौरान ही बताया कि संबंधित पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

तुलसी साहू ने कहा कि सच ये है कि विधायक देवेंद्र यादव ने एमएमएस मामले में कोई भी एफआईआर दर्ज नही कराई थी। इसकी पुष्टि विधानसभा में हो गई है। वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने विधानसभा में इस संबंध में जब प्रश्न किया, तब सच्चाई का पता चला। तुलसी साहू ने देवेंद्र यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि असली एमएमएस क़ो झूठा बताने के लिए झूठी एफआईआर की बात कहने के बाद खुद ही एमएमएस की जाँच कर उसे झूठा बता दिया। ऐसे झूठे विधायक का पुतला आज 5 मार्च को बेरोजगार चौक में जलाया गया है।

तुलसी साहू ने बताया कि देवेंद्र यादव की झूठी कहानी से यह बात प्रमाणित होती है कि एमएमएस देवेंद्र यादव का ही है। ऐसे व्यक्ति को नैतिकता के नाते तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। कोयला कमीशन, महादेव सट्टा, मनी लॉन्ड्रिग के आरोपों से घिरे देवेंद्र यादव के  खिलाफ ईडी वारंट भी निकला है। देवेंद्र यादव का चरित्र भी संदेहास्पद है। देवेंद्र यादव के बँगले में जाना भिलाई की जनता विशेष रूप से महिलाओं के लिए खतरा है। तुलसी ने कहा कि देवेंद्र यादव को कार्यालयीन बंगला बीएसपी द्वारा आबांटित किया गया है। इस बंगले में अवैध तरीके से भूलभुलैया जैसा निर्माण कराया गया है। काफी ऊंची चारदीवारी बनी है, जो किसी भी महिला के लिए असहज और खतरनाक है।

आज पुतला दहन के दौरान पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की प्रदेश मंत्री तुलसी साहू, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम भिलाई भोजराज सिन्हा, मंडल अध्यक्ष (पूर्व ) गजानंद बंसोड, मंडल अध्यक्ष (पश्चिम ) तिलक राज पूर्व पार्षद गण रिंकू साहू, जे श्रीनिवास राव, दिनेश यादव, निर्मला नायडू, सुरेश चंद्र सिँह, पप्पू खान, छाया पार्षद ज्योति ठाकुर, शेख बाबर, अशोक यादव, श्रीनिवास रायडू, डी गुरूमुर्ति, कहन्नया सहित कई महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!