Breaking News

वायु सैनिक के रूप में भारतीय वायु सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ भारतीय वायु सेना भारतीय गोरखा (नेपाल की एक जाति) पुरूष उम्मीद्वारों को 28 मार्च से 05 अप्रैल 2024 तक लाल परेड ग्राउंड, भोपाल, मध्यप्रदेश में भर्ती रैली का आयोजन किया जायेगा। जिसके लिए समूह ’वाई’ (गैर-तकनीकी) मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड के लिए रैली का आयोजन किया गया है।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उपसंचालक आर. के. कुर्रे के अनुसार वैवाहिक स्थिति व जन्मतिथि – चिकित्सा सहायक (10+2 उम्मीद्वारों के लिए) उम्मीदवार अविवाहित होना चाहिए और उसका जन्म 24 जून 2003 और 24 जून 2007 (दोनो तिथियां सम्मिलित) के बीच हुआ हो। चिकित्सा सहायक (फार्मेसी में डिप्लोमा/बीएससी वाले उम्मीदवारों के लिए) अविवाहित उम्मीदवार का जन्म 24 जून 2000 और 24 जून 2005 (दोनो तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए। विवाहित उम्मीदवार का जन्म 24 जून 2000 से 24 जून 2003 (दोनो तिथियां सम्मिलित) के बीच होना चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता –
मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से भौतिकी, रसायन, विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी के साथ 10+2 / इंडरमीडिएट/समकक्ष परीक्षा (50 प्रतिशत अंकों से) उत्तीर्ण होनी चाहिए, और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक या शासन द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से गैर-व्यवसायिक विषयों (भौतिकी, रसायन, विज्ञान, जीव विज्ञान) और अंग्रेजी के साथ दो साल का व्यावसायिक पाठ्यकम 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण तथा अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक होना चाहिए। उम्मीदवारों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ भौतिकी, रसायन, विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी के साथ 10+2 इंटरमीडिएट समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। इसके अलावा नामांकन के समय फार्मेसी में डिप्लोमा/बीएससी अनिवार्य आवश्यक होगा ।
ग्रुप एवं ट्रेड – केवल मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड के लिए ग्रुप वाई (गैर तकनीकी) में एयरमेन।
रैली का समय एवं दिनांक – रैली स्थल पर रिपोंटिंग का समय 28 मार्च 2024, 31 मार्च 2024 और 03 अप्रैल 2024 को सुबह 6 बजे और रिपोर्ट करने का अंतिम समय 10ः00 बजे।
कवर किये गये राज्य/जिले – 
28 मार्च 2024 (केवल 10+2 वाले उम्मीद्वारों के लिए) मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिलों के आवेदक और 3 अप्रैल 2024 (केवल फार्मेसी में डिप्लोमा/बीएससी अर्हताधारी छत्तीसगढ़ राज्य के आवेदक उक्त नियत स्थान समय पर उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु वेबपोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!