Breaking News

सीजी पीएससी घोटाले की जांच शुरू करेगी सीबीआई

द सीजी न्यूज

रायपुर। राज्‍य सरकार ने सीजीपीएससी भर्ती घोटाले की जांच को केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को सौंप दिया है। इसे लेकर सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है, जिसमें सरकार ने ब्‍यूरो को ईओडब्‍ल्‍यू और एसीबी में दर्ज एफआईआर के साथ ही पीएससी घोटाला में दर्ज एक और एफआईआर को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया है। सीबीआई को इस मामले की जांच के लिए पूरे छत्‍तीसगढ़ में कार्यवाही करने की अनुमति दे दी गई है।
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में कथित तौर पर सीजीपीएससी भर्ती में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत निकलकर सामने आई थी। तत्कालीन सीजीपीएससी के चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी सहित पीएससी के कई अफसरों के खिलाफ नामजद FIR कराई गई है। आरोप है कि भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करके सोनवानी सहित अन्‍य अफसरों और नेताओं के रिश्‍तेदारों को नौकरी दी गई है। वर्ष 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान यह बड़ा मुद्दा बना था। तब बीजेपी ने सरकार बनने पर इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की घोषणा की थी।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!