द सीजी न्यूज
दुर्ग। देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बनाने व पार्टी द्वारा निर्धारित 370 सीटों के लक्ष्य को पार करने लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के लोकसभा चुनाव कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज केंद्रीय चुनाव कार्यालय गंजपारा में हुई। बैठक में कलस्टर प्रमुख राजेश मूणत ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाई गई सभी 38 प्रबंध समिति प्रमुखों की बैठक लेकर चुनावी तैयारी तेज करने का निर्देश दिया। मूणत ने पार्टी द्वारा निर्धारित 37 बिंदुओं पर बनाए गए कार्यक्रमों को समय सीमा पर सफलता पूर्वक पूरा करने कहा। बैठक में प्रमुख रूप से लोकसभा संयोजक अवधेश चंदेल, सह संयोजक प्रीतपाल बेलचंदन, जिला भाजपा अध्यक्षगण जितेंद्र वर्मा, ओमप्रकाश जोशी, महेश वर्मा, विधायक ललित चंद्राकर, गजेंद्र यादव, दीपेश साहू, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, रमशीला साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यक्रम प्रमुख मौजूद थे।
बैठक में दुर्ग सहित 3 लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी राजेश मूणत ने सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने चुनाव से संबंधित कार्य जैसे प्राथमिकता से वाल राइटिंग, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क, कमजोर बूथों का चिन्हांकन, आगामी दिनों में होने वाले कार्यक्रमों को करने कहा। इन कार्यों में 6 से 13 मार्च तक प्रत्याशी विजय बघेल का विधानसभा क्षेत्र में पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की बैठक विधानसभा कोर कमेटी बैठक, 6 मार्च प्रधानमंत्री का महिला सहायता समूह से सीधे वर्चुअल संबोधन, 10 मार्च महतारी वंदन योजना से महिलाओं को जोड़ना, 9 मार्च को रायपुर में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होना, 12 मार्च को किसानों को अतिरिक्त राशि के अंतरण होने पर संपर्क कार्यक्रम, 10 मार्च को लोकसभा स्तर पर सोशल मीडिया वॉलिंटियर की बैठक, 14 मार्च को लाभार्थी संपर्क अभियान विधानसभा स्तरीय व कार्यकर्ता सम्मेलन और शक्ति केंद्रों की बैठक निर्धारित की गई है। इसके अलावा व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गए।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला भाजपा महामंत्रीगण सुरेंद्र कौशिक, प्रेमलाल साहू, नरेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, विनायक नातू, राजेंद्र पाध्ये, अरविंदर खुराना, दिलीप साहू, पूर्व विधायक बाकमुकंद देवांगन, चैनसुख भट्टड़, देवेंद्र चंदेल, कांतिलाल बोथरा, अजय तिवारी, जिला मंत्री बोधन यादव, आशीष निमजे, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, राजेश श्रीवास्तव, निलेश अग्रवाल जितेंद्र राजपूत, भोजू सिन्हा संजय दानी, अनूप सोनी, विजय जायसवाल, राम खिलावन साहू, संध्या परगनिहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, स्वीटी कौशिक, साजन जोसफ, शिवेंद्र परिहार, संजय दानी, रजा खोखर, अमजद अली, नथमल कोठारी, अनूप गटागट, राजीव अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, आसिफ अली, चंद्रशेखर बंजारे, कमल तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
