- केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया स्वागत
रायपुर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आज राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, टंक राम वर्मा, श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक किरण देव, राजेश मूणत, अनुज शर्मा, भावना बोहरा, अमर अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू ने भी केंद्रीय रक्षा मंत्री का स्वागत किया।
सीएम हाउस में सीएम साय ने शाल व प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया अभिनंदन



केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के मुख्यमंत्री निवास रायपुर पहुँचने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनन्दन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद सुनील सोनी, उप मुख्यमंत्री द्वय विजय शर्मा, अरुण साव, विधायक किरण सिंह देव, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक राजेश मूणत, प्रियंवदा सिंह जूदेव, रोहित चाहर व जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
