Breaking News

एसडीएम और तहसीलदार पहुंचे लोक सेवा केन्द्र : शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

द सीजी न्यूज

दुर्ग / कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर बुधवार को एसडीएम पाटन दीपक कुमार निकुंज और तहसीलदार पाटन उत्तम कुमार ध्रुव अचानक तहसील परिसर में स्थित लोक सेवा केन्द्र पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने लोक सेवा केन्द्र में आए हितग्राहियों से चर्चा की। इसके बाद लोक सेवा केन्द्र की व्यवस्था का जायजा लिया।

एसडीएम दीपक कुमार निकुंज ने लोक सेवा केंद्र के संचालक को निर्देशित किया कि यहां पर आने वाले लोगों का काम समय पर पूरा करें। अनावश्यक बैठाकर न रखें। इसके अलावा निर्धारित शुल्क से ज्यादा शुल्क लेने की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। सभी हितग्राहियों से सौम्य व्यवहार करने कहा। दिव्यांग और बुजुर्गों के काम प्राथमिकता से करने कहा।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!