द सीजी न्यूज
दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने आज नेहरू नगर स्थित शिक्षाविद व समाजसेवी आई.पी. मिश्रा के निवास में जाकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी से आशीर्वाद ग्रहण किया। शंकराचार्य ने वोरा को आशीर्वाद देते हुए पूज्य बाबूजी श्रध्देय मोतीलाल वोरा का भी स्मरण किया।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पाली और अजय मिश्रा ने भी शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

