Breaking News

विधायक गजेंद्र यादव ने दिलाई 11 करोड़ की स्वीकृति, दुर्ग शहर में होंगे विकास कार्य

  • स्वीकृत राशि से डामरीकरण, सीसी रोड, नाली निर्माण सहित मूलभूत कार्य होंगे

द सीजी न्यूज

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के नागरिकों को विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिली है। विधायक गजेन्द्र यादव ने डामरीकरण, नाली, पुलिया व सीसी रोड बनाने 10.67 करोड़ की स्वीकृति दिलाई है। शहर में वृहद स्तर पर होने वाले विकास कार्य से नागरिक सुविधाओं में इजाफा होगा। उरला क्षेत्र में स्थित खेल मैदान का विकास करने 2 करोड़ राशि मिली है।

शहर के नागरिकों ने विधायक गजेंद्र यादव से मिलकर मूलभूत समस्याओं का निराकरण करने की मांग की थी। विधायक गजेंद्र यादव ने निगम से प्रपोजल तैयार कराकर शासन से राशि स्वीकृत कराया। शहर के विकास के लिए मिली राशि से विकास कार्य करने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। लगभग 4.38 करोड़ से सड़कों का डामरीकरण कार्य होगा। लगभग 3.08 करोड़ से नाली – पुलिया का निर्माण होगा। लगभग 2 करोड़ से सीसी रोड का निर्माण होगा।

2 करोड़ से संवरेगा उरला मैदान

उरला क्षेत्र में व्यवस्थित खेल मैदान की मांग की जा रही थी। शासन से स्वीकृत राशि से उरला के मैदान को संवारा जायेगा। दर्शकों के बैठक व्यवस्था के साथ ही हाईमास्क लाइट्स लगाई जाएगी।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!