Breaking News

कांग्रेस की सरकार हर गरीब परिवार की एक महिला को हर साल देगी एक लाख रु. : राहुल गांधी की नारी न्याय गारंटियां ऐतिहासिक : देश की आधी आबादी के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी कांग्रेस की घोषणाएं : वोरा

  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की – घर-घर जाकर इन गारंंटियों का प्रचार प्रसार करने मेंं जुट जाएं

द सीजी न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने कांग्रेस द्वारा महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में की गई घोषणाओं को ऐतिहासिक बताया है। वोरा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं के हित में पांच गारंटी को पूरा करने का ऐलान किया है। कांग्रेस द्वारा की गई महालक्ष्मी, आधी आबादी पूरा हक, अधिकार मैत्री, सावित्री बाई फुले छात्रावास और शक्ति का सम्मान जैसी घोषणाओं से देश की आधी आबादी का सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण होगा। ये योजनाएं क्रांतिकारी साबित होंगी।

वोरा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महालक्ष्मी योजना के तहत हर गरीब परिवार की एक महिला को हर साल एक लाख रुपए प्रति वर्ष देने का ऐलान किया है। इस योजना से गरीब परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा। गरीबी दूर करने में मदद मिलेगी। इससे महिलाओं को शिक्षा. स्वास्थ्य, स्वरोजगार सहित हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने में मदद मिलेगी।

वोरा ने कहा कि राहुल गांधी ने आधी आबादी को पूरा हक देने की घोषणा करते हुए कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर केंद्र की नई भर्ती में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया गया है। यह ऐतिहासिक घोषणा है। इससे बड़ी तादाद में महिलाओं को रोजगार मिलेगा। बड़ी संख्या में नौकरी मिलने से महिलाएं जब आत्म निर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त होंगी तो इसका सकारात्मक असर उनके पूरे परिवार पर पड़ेगा।।

वोरा ने कहा कि हर पंचायत में अधिकार मैत्री की नियुक्ति से महिलाओं को जमीनी स्तर पर मिलने वाले अधिकार मिलेंगे। उनको न्याय मिलेगा। इसी तरह सावित्री बाई फुले छात्रावास योजना से कामकाजी महिला हॉस्टल की संख्या दोगुना की जाएगी। हर जिले में कम से कम एक हास्टल खोला जाएगा। कामकाजी महिलाओं को नए शहर में ट्रांसफर या पोस्टिंग होने पर अक्सर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कांग्रेस की इस घोषणा से उन्हें आवास की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।

 

वोरा ने कहा कि एक और बड़ी घोषणा करते हुुए आशा, आंगनबाड़ी, मिडडे मील वर्कर के वेतन में केंद्र का योगदान दोगुना करने का वादा किया गया है। कई साल से विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं दे रही इन महिलाओंं ने लगातार मानदेय बढ़ाने की मांग की है। राहुल गांधी ने कांग्रेस की सरकार बनने पर इस बड़ी गारंटी को पूरा करने का वादा किया है।

वोरा ने कहा कि कांग्रेस की इन सभी गारंटियों से महिलाओं का समग्र सशक्तिकरण होगा। ये योजनाएं महिलाओं की तरक्की की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी। वोरा ने कांंग्रेसजनों से अपील करते हुए कहा है कि राहुल गांधी की इन गारंटियों को हर घर तक पहुंचाने का काम पूरी गंभीरता से करें। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की विजय होने पर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का लक्ष्य लेकर कांग्रेसजन एकजुट होकर चुनाव अभियान में जुट जाएं ताकि इन सभी गारंटियों को लागू कर महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त किया जा सके।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!