Breaking News

भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र में सिर्फ जुमले ही जुमले : बुलेट ट्रेन, सौ स्मार्ट सिटी, किसानों की आय दोगुना करने, हर साल दो करोड़ नौकरी के वादे 10 साल बाद भी पूरे नहीं : देश की जनता पूछ रही, 15-15 लाख कब मिलेंगे ? : वोरा

द सीजी न्यूज

दुर्ग। बीजेपी ने आज लोकसभा चुनाव को लेकर घोषणा पत्र जारी कर दिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा के घोषणा पत्र में एक बार फिर नए सिरे से जुमलेबाजी की गई है। सारे वायदे पूरी तरह से खोखले हैं। 10 साल पहले भाजपा ने हरेक भारतीय के खाते में 15 लाख रुपए जमा करने का वादा किया था। काला धन वापस लाने, महंगाई कम करने, किसानों की आय दोगुना करने, बुलेट ट्रेन, सौ स्मार्ट सिटी बनाने सहित कई लुभावने वादे किये थे। ये सारे वादे जुमले साबित हुए। इस बार भी चुनावी घोषणा पत्र में भी भाजपा ने कई नई जुमलेबाजी की है। 

वोरा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के वायदों पर देशवासियों को भरोसा नहीं रहा। पिछले 10 सालों में गरीबों के लिए कुछ नहीं किया गया। महंगाई आसमान छू रही है। लेकिन, भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में महंगाई कम करने का कोई वादा नहीं किया है। पढ़े लिखे नौजवान नौकरी की भटक रहे हैं। भाजपा नेता पिछले 10 साल से शिक्षित बेरोजगारों को पकौड़े बेचने की सलाह दे रहे हैं। भाजपा को महंगाई, बेरोजगारी जैसी भीषण समस्याओं की जरा भी फिक्र नहीं है।

वोरा ने कहा कि दस साल पहले भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने सहित कई लुभावने वादे करते हुए वोट बटोरकर सत्ता संभाली थी, लेकिन किसानों की न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने की बुनियादी मांंग को भी पूरा नहीं किया गया। सच ये है कि देशवासियों की उम्मीदें पूरी करने में केंद्र सरकार पूरी तरह नाकाम रही है।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!