द सीजी न्यूज
दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने क्षेत्र में बारिश पूर्व सभी जरूरी तैयारियों को दुरुस्त करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये हैं। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत उतई के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी, नगर निगम रिसाली के मुख्य नगर निगम अधिकारी और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग को फ़ोन व पत्राचार के माध्यम से समस्त वार्डों में बारिश से पहले नालियों, दूषित जल भराव क्षेत्रों, बोरिंग के आसपास साफ़ सफाई करने कहा गया है।
ललित चंद्राकर ने अधिकारी, कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बारिश के दिनों में नालियों, जल भराव क्षेत्रों जैस नलकूप, तालाब में साफ़ सफाई न होने के कारण जल भराव की स्थिति देखने को मिलती है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
इस समस्या को देखते हुए ग्रामों व शहर में होने वाले जलभराव से निजात दिलाने के लिए क्षेत्रवार छोटे बड़े नालों व नालियों को अभियान के तहत साफ-सफाई कराया जाए। ताकि, बारिश में नालों में कचरा जमा होने से जलभराव न हो और लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
ललित चंद्राकर ने सफाई अभियान का काम सफाई अमले के साथ खड़े रहकर कराने और नगर पालिका के प्रशासनिक अमले व सफाई कर्मियों को अभियान में गति लाने के सख्त निर्देश भी दिए। जल भराव वाले स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव व ग्राम पंचायत में बनी पानी टंकी के साफ़ सफाई के निर्देश दिये।
चंद्राकर ने आगे कहा कि ग्राम पंचायत व नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत बारिश से पूर्व नालियों, जल भराव क्षेत्रों और चौक-चौराहे की साफ सफाई, व पानी निकासी के लिए बेहतर कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाए। ताकि लोगों को बारिश के दिनों में परेशानियो का सामना न करना पड़े।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
