- स्व. सीताराम बाकलीवाल के निधन पर बाकलीवाल परिवार ने समूचे समाज को दिया था नेत्रदान का प्रेरणादायक संदेश
- आज एक और अनुकरणीय संदेश
THE CG NEWS
दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल के पिता स्व. सीताराम बाकलीवाल (जितेंद्र बाकलीवाल) के उठावना ⁄ श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान आज समाजसेवा का एक और अनुकरणीय उदाहरण देखने मिला। 7 नवंबर को श्री सीताराम बाकलीवाल का निधन हो गया था। निधन के बाद बाकलीवाल परिवार ने सराहनीय निर्णय लेते हुए स्व सीताराम बाकलीवाल का नेत्रदान करवाया। स्व बाकलीवाल का नेत्रदान उनके जीवन के बाद भी मानवता की सेवा से जुड़े रहने का एक अनुकरणीय उदाहरण बन गया।
आज ऋषभदेव परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान भी बाकलीवाल परिवार ने एक और प्रेरणादायक संदेश पूरे समाज को दिया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान आम तौर पर शांति भोज के साथ भजन के कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाते हैं। बाकलीवाल परिवार ने स्व सीताराम बाकलीवाल के श्रध्दांजलि कार्यक्रम के दौरान भजन गूंजते रहे।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान निशुल्क होमियोपैथी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। शिविर में डॉ आरके सोनी ने टीम के साथ स्वास्थ्य सेवाएं दी। इस दौरान सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। होमियोपैथिक दवाएं भी मुफ्त में वितरित की गई।
निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन को लेकर बाकलीवाल परिवार की सराहना होती रही। कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिविर में स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले डॉक्टर आरके सोनी सहित मेडिकल स्टाफ का सम्मान किया।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान सांसद विजय बघेल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, विधायक ललित चंद्राकर, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, अरुण वोरा, विकास उपाध्याय, प्रतिमा चंद्राकर, महापौर निर्मल कोसरे, महापौर शशि सिन्हा, महापौर अलका वाघमार, कांग्रेस महामंत्री सुबोध हरितवाल, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू, कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन, जीतू मुदलियार, जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, आरएन वर्मा, भिलाई के महापौर नीरज पाल, मुकेश चंद्राकर, संतोष रुंगटा, संजय रुंगटा, इंदर सिंह छोटू, सीजू एंथोनी, राजेश यादव, अल्ताफ अहमद, रायसिंह ढिकोला, सुरेश देवांगन, अजय शर्मा, संजय कोहले, संदीप वोरा, गौरव उमरे, रत्ना नारमदेव, नीलू ठाकुर, भुनेश्वरी रानी, रामकली यादव, सुशील भारद्वाज, राहुल शर्मा, ओम प्रकाश जोशी, बिजेंद्र भारद्वाज सहित बड़ी तादाद में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal



