Breaking News

सरकार को जगाने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बजाई थाली : वोरा बोले – मांगों पर फौरन निर्णय लें शासन

THE CG NEWS

दुर्ग। पूर्व विधायक अरुण वोरा ने छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका कल्याण संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया है। वोरा ने कहा कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जायज मांगों पर तत्काल निर्णय ले।

अरुण वोरा ने कहा कि प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं वर्षों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ बच्चों के पोषण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, कुपोषण दूर करने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। इसके बावजूद उन्हें आज भी सम्मानजनक मानदेय और सामाजिक सुरक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

प्रदेश में लगभग 2 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं सेवाएं दे रही हैं, जबकि दुर्ग जिले में ही लगभग 3 हजार सहायिकाएं इस व्यवस्था का हिस्सा हैं। इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं के भविष्य और अधिकारों से जुड़ा यह मुद्दा सरकार की प्राथमिकता में होना चाहिए।

वोरा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का नियमितीकरण, नियमितीकरण होने तक न्यूनतम 30 हजार रुपये मासिक मानदेय, सहायिकाओं की कार्यकर्ता पद पर पदोन्नति, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, 5G मोबाइल और 500 रुपये इंटरनेट भत्ते जैसी मांगों पर सरकार को तत्काल सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। महतारी वंदन योजना के अतिरिक्त कार्यों के लिए अलग से प्रोत्साहन राशि दी जानी चाहिए।

Check Also

कैप्टन अमरिंदर कांग्रेस में शामिल हो जाएं तो अच्छी बात है : भूपेश

THE CG NEWS नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!