Breaking News

ये ‘थैला पहुंच सेवा’ का मामला तो नहीं है ?

THE CG NEWS

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर स्वास्थ्य विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर एक पोस्ट किया है। भूपेश बघेल ने क्या लिखा है – पहले आप भी पढ़िये …

ये भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा।

भ्रष्ट और अपराधियों की सेवा लेकर उनको मेवा खिलाती है भाजपा।
अगर विधानसभा में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि डॉक्टर के ख़िलाफ़ कार्रवाई प्रक्रियाधीन है तो फिर ये नियुक्ति कैसे हुई?

कहीं ‘थैला पहुंच सेवा’ का मामला तो नहीं है?

दरअसल, रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में नियमित रजिस्ट्रार डॉ. जितेंद्र ताम्रकार का छुईखदान में निजी अस्पताल है। यह मामला विधानसभा में उठा था। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस विधायक यशोदा वर्मा के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि डॉक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।

इस बीच एक माह पहले डॉ ताम्रकार को सीजीएमएससी में जीएम बना दिया गया है। यानी जिस डॉक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही थी, उसे सीजीएमएससी का जीएम बना दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग में चल रहे इसी गड़बड़झाले की ओर इशारा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये पोस्ट किया है।

Check Also

61 करोड़ की संपत्ति कुर्की के खिलाफ अपीलेट ट्रिब्यूनल पहुंचे चैतन्य बघेल : अगली सुनवाई 23 नवंबर को

ट्रिब्यूनल ने केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी को कड़े निर्देश देते हुए जवाब दाखिल करने कहा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!