Breaking News

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए महापौर व पार्षद : विधायक गजेंद्र यादव के निवास पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा से मिले

द सीजी न्यूज

दुर्ग / अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज केंद्रीय विद्यालय में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआईसी सदस्य भोला महोबिया, प्रकाश अहीर सहित बड़ी संख्या में नगर निगम अधिकारी, कर्मचारी समेत नागरिकों, छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया। योग दिवस कार्यक्रम के बाद महापौर धीरज बाकलीवाल ने विधायक गजेंद्र यादव के निवास पहुंचे और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से शहर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

केंद्रीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि योग के माध्यम से मन की एकाग्रता को बढ़ाने में मदद मिलती है। यौगिक क्रियाओं से शारीरिक संतुलन बना रहता है। योग का मतलब सिर्फ शरीर का व्यायाम नहीं है। यह मन, बुद्धि और शरीर आदि का शुद्धिकरण है। प्राणायाम से हम अपनी सांस पर नियंत्रण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग से हम अपने आप को परमात्मा से जोड़ सकते हैं। महापौर बाकलीवाल ने कहा कि योग हमारी प्राचीन भारतीय विरासत का एक हिस्सा है। मानवता के लिए भारत का उपहार, यह स्वास्थ्य और कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है.इससे हमारे मन, शरीर और आत्मा संतुलित रहता है।

Check Also

गांधी जयंती पर खादी सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विकास प्रदर्शनी आयोजित : ‘अमारी सिल्क’ ब्रांड का अनावरण

ग्रामोद्योग मंत्री यादव ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन, खादी वस्त्रों पर 31 मार्च तक मिलेगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!