Breaking News

विधायक गजेंद्र यादव की पहल से बैगापारा व्यायाम शाला का होगा जीर्णोद्धार : साल के अंत में होगा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

  • वेटलिफ्टिंग के लिए बनेगा अलग से हॉल, कबड्‌डी का मैदान भी बनेगा

द सीजी न्यूज

दुर्ग। शहर विधायक गजेंद्र यादव की पहल से बैगापारा स्थित व्यायाम शाला कई नई सुविधाओं के साथ नए स्वरूप में नजर आएगा। शहर के खिलाड़ियों के हुनर को बेहतर अवसर देने साल के आखिर में खेलों के बड़े आयोजन भी होंगे। शहर विधायक गजेंद्र यादव और कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कुश्ती खिलाड़ियों के साथ स्थल निरीक्षण कर उनकी मांग के अनुरूप सभी सुविधाओं के साथ व्यायाम शाला का जीर्णोद्धार करने निर्देश दिए।

आज मॉर्निंग विजिट में विधायक गजेंद्र यादव आज शहर के कुश्ती खिलाड़ियों के आग्रह पर बैगापारा शीतला मंदिर के पास स्थित बरसों पुराने हनुमान व्यायाम (अखाड़ा) शाला पहुँचे। उनसे चर्चा करते हुए कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के साथ मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि बरसों पुराने इस अखाड़ा से अभ्यास कर हजारों पहलवान तैयार हुए हैं। देश के नामचीन पहलवान दारा सिंह और रंधावा भी अखाड़ा की प्रशंसा सुन यहां आए थे। देशी कुश्ती अखाड़ा के नाम से विख्यात व्यायाम शाला में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के आयोजन हो चुके हैं। अब विधायक गजेंद्र यादव की पहल से खिलाड़ियों के मंशा के अनुरूप व्यायाम शाला को सभी सुविधाओं के साथ नया स्वरूप दिया जाएगा।

दो मंजिला बिल्डिंग में वेटलिफ्टिंग के लिए बनेगा अलग हॉल

नये व्यायाम शाला के दो मंजिला भवन में सभी तरह की सुविधाएं होंगी। निचले तल पर जिम बनेगा जिसमें आधुनिक मशीनें रहेगी। इसमें वेटलिफ्टिंग की प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों को अलग से हॉल की सुविधा मिलेगी। शहर में बड़ी संख्या में कबड्‌डी के खिलाड़ी हैं जो इसी मैदान में प्रैक्टिस करते हैं। कबड्‌डी के लिए प्रांगण तैयार किया जाएगा। साल 2024 के अंत में बैगापारा मिनी स्टेडियम में खेल का बड़ा आयोजन किया जाएगा। ताकि, नये खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा सके।

Check Also

गांधी जयंती पर खादी सम्मेलन एवं ग्रामोद्योग विकास प्रदर्शनी आयोजित : ‘अमारी सिल्क’ ब्रांड का अनावरण

ग्रामोद्योग मंत्री यादव ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन, खादी वस्त्रों पर 31 मार्च तक मिलेगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!