Breaking News

NEET स्कैम : पेपर लीक में गुजरात-बिहार के बाद अब महाराष्ट्र कनेक्शन : 2 टीचर हिरासत में लिए गए : शिक्षा मंत्रालय ने सीबीआई को सौंपी जांच

  • मेडिकल दाखिले की नीट यूजी 2024 परीक्षा में गड़बड़ी की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। इसके साथ ही शिक्षा मंत्रालय ने एनटीए के महानिदेशक सुबोध कुमार सिंह को उनके पद से हटा दिया है। 

द सीजी न्यूज

नीट पेपर लीक मामले में बिहार और गुजरात कनेक्शन के बाद महाराष्ट्र कनेक्शन भी सामने निकलकर आया है। पेपर लीक मामले में नांदेड़ एटीएस ने दो शिक्षकों को महाराष्ट्र के लातूर से हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए दोनों शिक्षकों में से एक लातूर और दूसरा सोलापुर में काम करने वाला बताया जा रहा है। इससे पहले गुजरात और बिहार के कई लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

महाराष्ट्र में गिरफ्तार किये गए दोनों जिला परिषद स्कूलों में शिक्षक हैं। हिरासत में लिए गए शिक्षकों के नाम संजय तुकाराम जाधव और जलील उमरखां पठान हैं। एटीएस को शक है कि नीट पेपर लीक मामले में दोनों शिक्षक शामिल हैं। नीट पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई भी कर रही है। नांदेड़ एटीएस द्वारा दोनों के बारे में गहन जांच की जा रही है।

लातूर के निजी कोचिंग सेंटर्स में पढ़ाते हैं दोनों टीचर

लातूर जिले में बड़े पैमाने पर छात्र जेईई और नीट की तैयारी करते हैं। जिले में निजी कोचिंग सेंटर्स की भरमार है। पुलिस को शक है कि नीट पेपर लीक मामले के तार लातूर तक जुड़े हैं। शक के कारण दोनों शिक्षकों को शनिवार (22 जून) रात हिरासत में लिया गया और अब उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए दोनों शिक्षक लातूर में निजी कोचिंग क्लासेज का संचालन करते हैं।

दिल्ली पुलिस ने किया था अलर्ट : नांदेड़ एटीएस ने लिया एक्शन

जानकारी के अनुसार नांदेड़ एटीएस को दिल्ली पुलिस की तरफ से अलर्ट किया गया था। एटीएस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया। अब एटीएस उनसे पेपर लीक के साथ ही बिहार और गुजरात में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से संबंधों को लेकर भी पूछताछ की जा सकती है।

गौरतलब है कि बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने पेपर लीक के संबंध में मास्टमाइंड सिकंदर यादवेंदु समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी के फ्लैट से क्वेश्चन पेपर भी बरामद हुए है। पुलिस आरोपियों की नार्को टेस्ट और ब्रेन मैपिंग की तैयारी भी कर रही है। सरकार का मानना है कि बिहार में हुआ पेपर लीक मामला स्थानीय है।

गुजरात के गोधरा में भी पेपर लीक होने की बातों से सरकार ने इनकार किया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का कहना है कि गुजरात का मामला पेपर लीक का नहीं है। पुलिस ने ऐहतियाती कार्रवाई की, कुछ टेलीफोन वार्तालापों का पता लगाया गया है। नकल करने के प्रयास करते पाए गए 30 छात्रों को परीक्षा से वंचित कर दिया गया। देश भर के 63 अन्य छात्रों को अनुचित साधनों का उपयोग करने के कारण परीक्षा से वंचित किया गया था।

Check Also

सेक्टर-9 अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्थाओं का सांसद विजय बघेल ने लिया जायजा

THE CG NEWS भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!