- तैराकी में भविष्य बनाने वालों को मिलेगा अवसर
द सीजी न्यूज
दुर्ग। तैराकी में दिलचस्पी रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। दुर्ग में जल्द ही अत्याधुनिक स्वीमिंग पुल बनने वाला है। स्टेशन रोड स्थित सिटी क्लब परिसर में स्वीमिंग पुल का निर्माण किया जाएगा। विधायक गजेंद्र यादव ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। लगभग 1700 वर्ग फीट में पुल का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही चेंजिंग रूम, कैंटीन और फूलों से सुसज्जित गार्डन भी बनाया जाएगा।
विधायक गजेंद्र की पहल से शहर में सर्वसुविधायुक्त स्वीमिंग पुल का निर्माण किया जाएगा। लंबे समय से शहर के तैराक इसकी मांग कर रहे थे। खिलाड़ियों की मांग पर विधायक गजेंद्र यादव ने विभागीय अधिकारियों को ड्राइंग डिजाइन तैयार कर इस्टीमेट बनाने कहा। इसके बाद विधायक गजेंद्र यादव और कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने शनिवार को स्थल निरीक्षण किया। मौके पर इंजीनियर द्वारा तैयार डिजाइन का अवलोकन किया। सिटी क्लब की बिल्डिंग का रिनोवेशन करने के निर्देश भी दिए।
पुल तैयार होने पर शहर के नागरिक यहां स्वीमिंग कर सकेंगे। यहां पर स्वीमिंग सीखने के साथ-साथ स्विमिंग के टूर्नामेंट भी आयोजित किये जाएंगे। लोगों को यहां स्वीमिंग सीखने की सविधा मिलेगी।
गार्डन और कैंटीन की सुविधा भी मिलेगी
लगभग 1.50 करोड़ की लागत से 1700 वर्ग फिट में प्रस्तावित स्वीमिंग पुल में वॉटर फ़िल्टरेशन मशीन स्थापित की जाएगी। इससे स्वीमिंग पुल का पानी स्वच्छ रहेगा। विधायक और कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान क्लब परिसर में चेंजिंग रूम और गार्डन बनाने कहा।। मौके पर उपस्थित इंजीनियर ने बताया कि महिला, पुरुष व बच्चों को ध्यान में रखते पुल का डिज़ाइन तैयार किया गया है। कैंटीन की सुविधा, फूल और सजावटी पौधों से सुसज्जित गार्डन तैयार किया जाएगा। क्लब की बिल्डिंग भी पुरानी हो चुकी है। इसे ध्यान में रखते हुए पूरे भवन का रिनोवेशन किया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
