Breaking News

प्रशिक्षण केंंद्र में 40 लाख की लागत से बाउंड्रीवॉल का निर्माण होगा : विधायक ललित चंद्राकर ने किया भूमिपूजन

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत प्राचार्य कृषक प्रशिक्षण केन्द्र, रुआंबांधा में 40 लाख 40 हजार रुपए की लागत से बाउंड्रीवॉल का निर्माण किया जाएगा। भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  विधायक ललित चंद्राकर ने आज बाउंड्रीवाल निर्माम कार्य प्रारंभ करने विधिवत  पूजा अर्चना के साथ भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शैलेन्द्र साहू नेता प्रतिपक्ष, विशेष अतिथि रमा साहू पार्षद वार्ड 22, दीपक पप्पू चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि शैलेन्द्र सैंडे मंडल अध्यक्ष दशरथ साहू राजू जांघेल, जितेन्द्र कुमार टेमरे नीतीश बिजौरिया उपस्थित रहे।

इस अवसर विधायक ललित चंद्राकर कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार का 6 माह का कार्यकाल पूर्ण हुआ है। इस दौरान बड़े-बड़े वादे पूरे किए गए हैं। इन छ: महीनों में सरकार द्वारा बड़े निर्णय लिए गए। “मोदी की गारंटी” संकल्प पत्र के अनुरूप कार्य करते हुए सीएम विष्णुदेव साय की सरकार ने मात्र 6 महीने में ₹3100 प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी की। 2 साल का बकाया बोनस ₹3716 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लिए पक्के आवास की स्वीकृति दी। महतारी वंदन योजना से 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों को प्रति माह ₹1000 की सहायता राशि सुनिश्चित कर प्रदेश की सरकार ने अद्भुत कार्य किया है। सभी योजनाओं का क्रियान्वयन शत-प्रतिशत हुआ है। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि अन्तिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुचित्रा दरबारी सहायक संचालक कृषि, सहायक मिट्टी प्रशिक्षण अधिकारी पुष्पा राजेंद्रन, एम.आर., खिलेश गोरे, लेखापाल सी अमर लाल देवांगन, पल्लवी साहू ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, एस.के.बेहरा सहायक संचालक बीज निगम, अनिल अग्रवाल प्रभारी एसडीओ पीडब्लूडी, युधिष्ठिर सोनवानी उप अभियंता, हितेश डुलानी उप अभियंता, कपिल परसवानी,पार्षद मनीष यादव, सविता धवज, अनुपमा गोस्वामी, ललिता सिंह, सुषमा सिंह, शेष जांगड़े, प्रणिता शर्मा, विक्की सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र निर्मलकर, अजीत चौधरी, अनुपम साहू, डी साई, राकेश त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमृत देवांगन, डामन सर्वा, पूनमचंद सपहा, अंचल यादव, विकास, राकेश शुक्ला, महेंद्र चौहान, दिलीप, जी. एल. साहू, जीवनलाल सिन्हा, जमुना कुशवाहा, कमलेश हिरवानी, मनीष सोनी, अजीत सिरवरके कौशिक चौधरी, रुद्र नारायण सहित कर्मचारी व भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Check Also

सेक्टर-9 अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्थाओं का सांसद विजय बघेल ने लिया जायजा

THE CG NEWS भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!