Breaking News

शाला प्रवेशोत्सव : विधायक गजेंद्र यादव ने बच्चों को दी नसीहत – अनुशासन और कड़ी मेहनत से बनें अच्छे विद्यार्थी

द सीजी न्यूज

दुर्ग। गर्मी की छुट्टी समाप्त होने के बाद स्कूल खुल गए हैं। आज स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल, तितुरडीह में आयोजित प्रवेश उत्सव में विधायक गजेंद्र यादव शामिल हुए और बच्चों को शाला प्रवेश कराते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विधायक गजेंद्र यादव ने बच्चों को पुस्तकें भेंट की। कार्यक्रम में विधायक को अपने बीच पाकर बच्चों ने क्लेपिंग कर उनका स्वागत किये। इस दौरान प्राचार्य प्रेमलता तिवारी, पार्षद शिवेंद्र परिहार, अरुण सिंह व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

स्वामी आत्मानंद स्कूल तितुरडीह में प्रवेश उत्सव के दौरान विधायक गजेंद्र यादव ने बच्चों के साथ रूबरू होते हुए जीवन में अनुशासन का महत्व बताया और अच्छा विद्यार्थी बनने के लिए प्रेरित किया। बच्चों को अध्यापन के साथ खेलकूद और व्यायाम पर ध्यान देने की नसीहत देते हुए गजेंद्र ने कहा कि इससे हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में हम जो सीखते हैं, वो जीवन भर काम आता है। घर में माता, पिता और गुरुजनों का सम्मान करने की शिक्षा देते हुए गजेंद्र ने स्कूल शिक्षकों कों विषयवस्तु से संबंधित नैतिक शिक्षा देने की बात कही।

Check Also

सेक्टर-9 अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्थाओं का सांसद विजय बघेल ने लिया जायजा

THE CG NEWS भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!