Breaking News

सामुदायिक भवन का होगा विस्तार : विधायक गजेंद्र यादव ने बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने नागरिकों को किया आश्वस्त

द सीजी न्यूज

दुर्ग। रायपुर नाका एरिया के सामुदायिक भवन का विस्तार किया जाएगा। विधायक गजेंद्र यादव की पहल से भवन में कई सुविधाएं बढ़ेगी, ताकि यहां होने वाले धार्मिक, सामाजिक आयोजनों में बैठक व्यवस्था व अन्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। विधायक गजेंद्र ने दुर्ग के अन्य सामुदायिक भवनों को दुरुस्त करने कहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग भवन का उपयोग कर सकें।

शहर में नागरिकों की मांग के अनुरूप कार्य करने विधायक गजेंद्र यादव प्रतिदिन सुबह जनता के बीच पहुंचकर उनके क्षेत्र की समस्या को जानने-समझने के बाद निराकरण की दिशा में जुटे हैं। शहर में सफाई व्यवस्था, बिजली-पानी व मूलभूत सुविधाओं को लेकर विभागीय अधिकारियों को व्यवस्था बनाने निर्देशित कर रहे हैं।

आज मॉर्निंग विजिट में सिंधी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन का शहर विधायक गजेंद्र यादव ने निरीक्षण किया। वार्ड के नागरिकों ने बताया की क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक कार्य के लिए बहुउपयोगी भवन है। यहां के नागरिक सुख दुःख कार्यक्रम, या धार्मिक, सामाजिक आयोजन इसी भवन में करते है। भवन परिसर को विस्तार करने की मांग की जा रही है। विधायक यादव ने सामुदायिक भवन की उपयोगिता को देखते हुए उनकी मांग के अनुरूप हॉल के फ्लोर में टाईल्स और छत को सीपेज से बचाने फ्लोरिंग कार्य कराने आश्वस्त किया। इस दौरान टेकन्द दास फुलवानी, किशोर लालवानी, भगवान दास, चंदर केशवानी उपस्थित रहे।

Check Also

सेक्टर-9 अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्थाओं का सांसद विजय बघेल ने लिया जायजा

THE CG NEWS भिलाई। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने जवाहरलाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!