Breaking News

दुर्ग में बनेगा एक्यूप्रेशर जॉगिंग ट्रैक : विधायक, महापौर ने किया भूमिपूजन

द सीजी न्यूज

दुर्ग। रविशंकर स्टेडियम के पास दादा-दादी, नाना-नानी पार्क के सामने एक्क्युप्रेशर जॉगिंग ट्रैक का निर्माण किया जाएगा। मॉर्निंग वॉक में आने वाले नागरिकों की मांग पर शहर विधायक गजेंद्र यादव ने इसकी पहल की है। आज विधायक गजेंद्र यादव और महापौर धीरज बाकलीवाल ने पौधारोपण कर जॉगिंग ट्रैक निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। दुर्ग शहर में पहली बार बनने जा रहे आधुनिक ट्रैक से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

दादा-दादी, नाना-नानी पार्क के पास आने वाले लोगों को जॉगिंग करने के लिए अब अधिक जगह मिल सकेगी। सामने रिक्त भूमि पर लगभग 200 मीटर नया जॉगिंग ट्रैक बनेगा, जिसका काम जल्द शुरू कर दिया जाएगा। पार्क में रोजाना सैकड़ों लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां पर लोगों को एक्सरसाइज करने की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगभग 10 फीट चौड़ा और लगभग 200 मीटर लंबा जॉगिंग ट्रैक तैयार किया जाएगा। नया ट्रैक बनने से जॉगिंग के लिए काफी बड़ी जगह लोगों को मिल जाएगी।

विधानसभा चुनाव के दौरान विधायक गजेंद्र यादव ने नागरिकों से जॉगिंग ट्रैक बनाने का वादा किया था। चुनाव जीतने के बाद साय सरकार से आग्रह कर पहले बजट में ही ट्रैक के लिए विधायक गजेंद्र यादव ने राशि स्वीकृत कराई। ट्रैक की मांग पूरी होने पर भूमिपूजन में उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।

भूमिपूजन अवसर पर विधायक गजेंद्र यादव ने उपस्थितजनों को बताया की एक्यूप्रेशर शरीर के विभिन्न हिस्सों के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दबाव डालकर रोग का निदान करने की विधि है। चिकित्सा शास्त्र की इस शाखा का मानना है कि मानव शरीर पैर से लेकर सिर तक आपस में जुड़ा है। पैरों और तलवे में मौजूद ऐसे कई प्वाइंट्स होते हैं जिनकी मदद से कई रोगों का इलाज किया जा सकता है।

ट्रैक में एक्यूप्रेशर के सभी पॉइंट होंगे

नये जॉगिंग ट्रैक में एक्यूप्रेशर के सभी पॉइंट्स रहेंगे, ताकि बुजुर्गों और लकवा जैसी अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को इस ट्रैक से लाभ मिल सके। इस दौरान पार्षद कुलेश्वर साहू, नरेश तेजवानी, गुड्डू यादव, लीलाधर पाल, बहादुर अली, आशीष यादव, लियाकत अली, शमा असलम, हेमलता दानी, जया कारला, अनिकेत यादव, मुकेश यादव, कमल देवांगन, करण साहू उपस्थित रहे।

Check Also

एग्रीस्‍टेक का पंजीयन 30 अक्‍टूबर तक

THE CG NEWS दुर्ग/ धान खरीदी विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों और उनके सह-हिस्सेदारों का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!