Breaking News

मोहर्रम के दौरान शेर बनकर पैसा वसूलने वालों की खैर नहींं : मुस्लिम समाज ने कार्रवाई की मांग की

फाइल फोटो
  • अवैधानिक रूप से चंदा वसूली करने और अस्त्र-शस्त्र लेकर चलते पाये जाने पर की जायेगी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
  • मोहर्रम के दौरान असामाजिक तत्वों पर रहेगी प्रशासन व पुलिस की नजर

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़ खेमलाल वर्मा ने बताया कि मोहर्रम के दौरान असामाजिक तत्वों पर जिला प्रशासन व पुलिस की नजर रहेगी। मोहर्रम पर्व मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा मनाया जाने वाला पर्व है। डोंगरगढ़ के मुस्लिम समुदाय द्वारा अनुविभागीय दण्डाधिकारी खेमलाल वर्मा को पत्र प्रेषित कर आग्रह किया गया है कि मोहर्रम पर्व के दौरान अन्य समुदाय के लोग शेर की वेशभूषा व भाव-भंगिमा के साथ अस्त्र-शस्त्र लेकर चलते हैं और नगरवासियों से अवैधानिक रूप से चंदा व परितोषिक के रूप में राशि वसूल करते हैं।

उनके द्वारा ऐसे व्यक्तियों पर रोक लगाये जाने का आग्रह किया गया है। प्रशासन और पुलिस के द्वारा इस संबंध में डोंगरगढ़ के नागरिकों को सूचित किया जाता है कि यदि इस प्रकार का कृत्य करते हुए पाये जाने पर उसकी सूचना पुलिस को दें। व्यक्तियों द्वारा पर्व के दौरान अस्त्र-शस्त्र लेकर चलने पाये जाने या चंदा व परितोषिक वसूल करते पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जायेगी।

Check Also

पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा से बदली देश की तस्वीर, छत्तीसगढ़ को मिली विकास की नई सौगातें – केदार कश्यप

THE CG NEWS प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के जनसेवा के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!