द सीजी न्यूज
भिलाई। कर्बला के शहीदों की याद में 10 रोज तक तकरीर, लंगर व फातिहा ख्वानी का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में पैगंबर हजरत मुहम्मद के वंशज आले नबी औलादे अली फर्जंद ए गौसे आजम हुजूर हजरत सैयद आलमगीर अशरफ अशरफी उल जिलानी 15 जुलाई को भिलाई पहुंचेंगे।
अंजुमन हुसैनिया कमेटी खुर्सीपार के सदर हुसैन अली अशरफी ने बताया कि हजरत आलमगीर अशरफ दोपहर 2 बजे भिलाई आएंगे। शाम के वक्त मगरिब की नमाज जामा मस्जिद सेक्टर-6 में पढ़ाएंगे। यहां हजरत सैयद आलमगीर अशरफ कर्बला के शहीदों के वाकयात बयान करेंगे।
इसके बाद रात 9.30 बजे इलाहाबादी पंचायती ताजिया इमामबाड़ा सड़क 20 जोन–1 खुर्सीपारा भिलाई में जिक्र-ए-शोहदाए कर्बला में शामिल होंगे। यहां हजरत आलमगीर के हाथों समाज में विशिष्ट योगदान देने वाली शख्सियतों का सम्मान किया जाएगा।
उसके बाद रात 12 बजे इमामबाड़ा पर इमाम हसन की चौकी की फातिहा होगी। उन्होंने बताया कि 10 मोहर्रम तक रोजाना सुबह 8 बजे से 10 बजे तक कुरआन ख्वानी जारी है। रात में तकरीर के बाद रोजाना लंगर में बड़ी तादाद में लोग शामिल हो रहे हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
