द सीजी न्यूज
दुर्ग। प्रादेशिक स्तर पर विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेसी आगामी 24 जुलाई को विधानसभा का घेराव करेंगे। विधानसभा घेराव और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए कांग्रेस ने प्रदेश स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। आज इसी सिलसिले में दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें तय किया गया कि विधानसभा घेराव के लिए दुर्ग से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल होंगे। बैठक में घेरान की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि राज्य की लचर कानून- व्यवस्था, लूटपाट, हत्या के साथ-साथ बीते दिनों बलौदाबाजार मे घटित आगंजनी की घटना और उसके बाद हुए घटनाक्रम को लेकर राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करने 24 जुलाई 2024 को विधानसभा घेराव किया जाएगा। दुर्ग शहर जिला काँग्रेस कमेटी के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता प्रदेश की जनता के हित में भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा का घेराव प्रदर्शन करेंगे।
शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा ब्लॉक काँग्रेस कमेटियों, युवा काँग्रेस, महिला काँग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी विधानसभा घेराव में शामिल होंगे। बैठक में महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, राजकुमार साहू, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, महीप सिंग भुवाल, संदीप वोरा, प्रवक्ता नासिर खोखर, आनंद कपूर ताम्रकार, पप्पू श्रीवास्तव, पार्षद प्रकाश जोशी, सनी साहू, संजय धनकर, त्रिशरण डोंगरे, विनीश साहू, मोहित वालदे सहित अन्य काँग्रेस जन उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
