Breaking News

लगातार बारिश से फिल्टर प्लांट के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी : रात भर महापौर व कमिश्नर समेत नगर निगम व विद्युत विभाग के अफसर डटे रहे : आज देर से खुलेंगे नल

द सीजी न्यूज

लगातार बारिश से फिल्टर प्लांट में कल रात बड़ी तकनीकी खराबी के कारण वाटर सप्लाई व्यवस्था पर असर पड़ा है। रात 12 बजे से तड़के साढ़े 3 बजे तक ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दूर किया जा सका। इसके कारण आज शहर के कुछ इलाकों में देर से नल खुलेंगे। 24 एमएलडी और 11 एमएलडी प्लांट से नियमित समय पर सप्लाई हुई है, लेकिन 42 एमएलडी प्लांट से जुड़े इलाकों में देर से पानी सप्लाई होगी। 

फ़िल्टर प्लांट में लगातार बारिश के कारण खराबी आने के कारण महापौर धीरज बाकलीवाल व जल विभाग प्रभारी संजय कोहले आधी रात 12 बजे फ़िल्टर प्लांट पहुंचे और स्थिति का जयाजा लिया। पिछले तीन दिन से लगातार बारिश के कारण शिवनाथ नदी मे बाढ़ की स्थिति निर्मित होने से इंटेक्वेल मे कचरा जमा होने और 42 mld फ़िल्टर प्लांट के ट्रांसफार्मर मे मॉइश्चर आने के कारण वाटर सप्लाई प्रभावित हो गई है।

महापौर व जल प्रभारी ने आधी रात फ़िल्टर प्लांट का जायजा लिया और सहायक अभियंता गिरीश दीवान एवं जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर से निरंतर जल प्रदाय न होने में आई परेशानी के सम्बन्ध मे विस्तार पूर्वक जानकारी ली। महापौर ने अतिशीघ्र निराकरण हेतु निर्देशित किये।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने तत्काल cseb विभाग के AE गिरी से फ़िल्टर प्लांट मे आई खराबी के सम्बन्ध मे विस्तार से चर्चा की। तत्काल समाधान करने कहा। रात करीब साढ़े 3 बजे सुधार कार्य पूरा हुआ।

अथक प्रयास के बाद महापौर की उपस्थिति मे फिल्टर प्लांट का ट्रांसफार्मर व मोटर पंप चालू हुआ।  42 एमएलडी फिल्टर प्लांट ट्रांसफॉर्मर के ठीक होने तक महापौर रात साढ़े 3 बजे तक खडे रहकर कार्य को पूर्ण कराया। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त लोकेश चंद्राकर, जल कार्य प्रभारी संजय कोहले, सहायक अभियंता गिरीश दीवान, जल कार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर, गौरव उमरे, सीएसईबी कॉन्ट्रैक्टर व इलेक्ट्रिकल ऑपरेटर  उपस्थित रहे।

 

 

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!