Breaking News

छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका छत्तीसगढ़ पहुंचे : राजधानी रायपुर के स्टेट हेंगर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत

  • 31 को लेंगे शपथ
  • छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोक नृत्यों की थाप के साथ मनोनीत राज्यपाल का किया गया स्वागत
  • राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी मनोनीत राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिवादन
  • स्टेट हेंगर पर मनोनीत राज्यपाल को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया

द सीजी न्यूज

राज्यपाल श्री रमेन डेका

बाद में छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका राजभवन पहुंचे जहां राजभवन सचिवालय के अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, उप सचिव हिना अनिमेष नेताम ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। मनोनीत राज्यपाल की धर्मपत्नी रानी डेका काकोटी का भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

राज्यपाल श्री रमेन डेका

छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल रमेन डेका प्रदेश के 10वें राज्यपाल के रूप में कल 31 जुलाई 2024 को सुबह 10ः15 बजे राजभवन के दरबार हॉल में शपथ लेंगे। मनोनीत राज्यपाल को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा शपथ दिलायेंगे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!