- जनसमस्या निवारण शिविर में बारिश के बाद भी सौ से ज्यादा लोग पहुंचे : लायसेंस, सफाई, आधार कार्ड, आबादी पट्टा व अतिक्रमण की समस्या बताई
द सीजी न्यूज
दुर्ग। अंगार मोती सामुदायिक भवन नया पारा में 10 वार्डों के लिए आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में आज महापौर धीरज बाकलीवाल पहुंचे और नागरिकों से रूबरू हुए। लोगों ने अपनी समस्याओं से महापौर को अवगत कराया। वार्डवासियों की समस्याओं का फौरन निराकरण करने महापौर धीरज बाकलीवाल ने शिविर में मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य संजय कोहले, दीपक साहू व मनदीप सिंह भाटिया के साथ शिविर के विभिन्न स्टालों में पहुँचकरअधिकारी/कर्मचारियों से शिविर में प्राप्त हुए आवेदनों की रिपोर्ट ली। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा अपने क्षेत्र के नागरिकों को नल-जल आपूर्ति, राशन कार्ड, सामाजिक सहायता योजना, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, अनापत्ति प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञा, अतिक्रमण, नालियों व गलियों की नियमित साफ-सफाई, सड़कों के गड्ढे पाटने, स्ट्रीट लाईट मरम्मत / संधारण सहित अन्य समस्याओं का निराकरण किया जाए।
शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया। शिविर में वार्ड 1 से 6 के अलावा 33, 34, 35 व 56 के 135 लोगों ने जनसमस्या निवारण शिविर में अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन दिया। 34 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। शेष आवेदनों का जल्द निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
शिविर में मौजूद एसडीएम मुकेश रावटे, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम, नरेंद्र बंजारे, कमल देवांगन, चमेली साहू, कुलेश्वर साहू, सहायक अभियंता गिरीश दीवान, राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, प्रभारी बाजार अधिकारी ईश्वर वर्मा, विनोद मांझी, हरिशंकर साहू, योगेश सूरे सहित निगम के विभागीय अधिकारी/कर्मचारी सहित गणमान्य नागरिकगण व निगम के कर्मचारीगण उपस्थित थे।एक अगस्त को बुध्द विहार शंकर नगर में वार्ड क्रमांक 10,11,12 व 13 के नागरिकों के लिए शिविर आयोजित किया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


