Breaking News

प्रधानमंत्री आवास योजना की लाॅटरी 13 अगस्त को

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर। नगर निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एएचपी किफायती आवास मोर आस-मोर मकान का आबंटन लाॅटरी पद्वति से किया जाना है। भिलाई निगम क्षेत्र में किराये पर निवासरत या जिनके पास स्वयं का मकान नहीं है, उनके लिए आवास पाने का यह सुनहरा अवसर है। जिन नागरिकों ने पूर्व में आवास आबंटन हेतु आवेदन जमा कराया है, उसमे से पात्र हितग्राहियों को मकान आबंटन किया जाएगा।

निगम भिलाई क्षेत्र में सूर्या बिहार के पीछे खम्हरिया (1120/616), एनार स्टेट (476/630), माईल स्टोन स्कूल के पास (896/546), कृष्णा इंजीनियरिंग काॅलेज के पीछे खम्हरिया (335/338) और स्वप्निल बिल्डर्स कुरूद (444) में आवास निर्मित किया गया है।  10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा करने वालों को मकान आबंटन किया जायेगा। आवास का आबंटन नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय परिसर में 13 अगस्त समय 11 बजे से किया जायेगा। हितग्राही लाॅटरी में भाग लेकर आवास आबंटन का लाभ ले सकते हैं।

हितग्राहियो की सुविधा के लिए लोन प्रदान करने वाले बैंक के काउंटर भी लगेगे। जिसमें चयनित हितग्राही जिनका लाॅटरी में मकान निकल जायेगा। वे अपनी सुविधा के अनुसार बैंको से लोन प्राप्त कर सकते है। लोन की सुविधा उनके इच्छा के उपर रहेगी। आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी हितग्राहियो से अपील की है, कि जिस हितग्राही द्वारा 10 प्रतिशत अंशदान की राशि जमा की गई है। वें नागरिक निगम कार्यालय में सुबह समय पर उपस्थित हो जाये। उनको 10 प्रतिशत अंशदान राशि की रसीद एवं जमा किये गये दस्तावेज साथ जरूर लाये। जिससे लाॅटरी के माध्यम से आपको आवास का आबंटन किया जा सके।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!