Breaking News

राशनकार्डधारी जुलाई माह का राशन 15 अगस्त तक करें उठाव

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत माह जुलाई 2024 में दुकानों में खाद्यान्न भंडारण समय पर न होने के कारण कुछ हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण नहीं हो पाया है। इस संबंध में शासन को सूचना दी गई थी, जिसके आधार पर शासन द्वारा खाद्यान्न वितरण की तिथि में वृद्धि करते हुए 15 अगस्त 2024 तक जुलाई के खाद्यान्न वितरण की अनुमति प्रदान की गई है। खाद्य नियंत्रक के अनुसार जिन राशनकार्डधारियों ने माह जुलाई के खाद्यान्न का उठाव नहीं है, वे 15 अगस्त तक शासकीय उचित मूल्य दुकानों से जुलाई 2024 का खाद्यान्न भी प्राप्त कर सकते हैं।

Check Also

विधायक देवेंद्र के नेतृत्व में हजारों भिलाइयंस ने निकाली भिलाई बचाओ पदयात्रा

1000 कदम चलकर बीएसपी प्रबंधन के फैसले पर जताया विरोध भिलाई/ भिलाई बचाओ आंदोलन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!