द सीजी न्यूज
दुर्ग। कातुलबोड वार्ड 59 के नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने सड़क सीमेंटीकरण किया जाएगा। कच्चे रास्ते पर कीचड़ की समस्या से निजात मिलेगी। यहां विधायक गजेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल व पार्षद शिवेंद्र परिहार ने वार्ड के नागरिकों की उपस्थिति में सड़क सीमेंटिकरण करने भूमिपूजन किया।
सी.सी. रोड निर्माण कार्य सहित विभिन्न गलियों में नाली बनाने 40 लाख की लागत से प्रस्तावित सीमेंटीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक यादव ने कहा कि आप सबकी मांगों के अनुरूप कार्य करना हमारी जिम्मेदारी है। सड़क सीमेंटीकरण होने से आवागमन में सहूलियत होगी। बारिश के दिनों में कीचड़ की समस्याा से निजात मिलेगी। महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम के इंजीनियर और कांट्रैक्टर को सड़क में पानी न रुकने देने पर्याप्त ढलान का ध्यान रखने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के साथ ही समय पर कार्य पूर्ण करने कहा।
कातुलबोड के साकेत कॉलोनी और हरिनगर में अलग-अलग स्थानों पर सड़क सीमेंटीकरण और नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन के बाद विधायक गजेंद्र यादव व महापौर धीरज बाकलीवाल ने नागरिकों के साथ वार्ड का भ्रमण किया। क्षेत्र के नागरिकों ने मूलभूत समस्याओ की जानकारी दी, जिसका तत्काल निराकरण करने निगम अधिकारियो को निर्देश दिए गए।
इस दौरान पार्षद कांशीराम कोसरे, अल्का बाघमार, जयश्री राजपूत, तारकेश्वर सिंह, अलका भंडारी, मंदीप सिंह, गुलशन राजपूत, गजेंद्र, पंकज, उषा शर्मा, भोलेश पांडे, रूपलाल बरेल, सोनू वर्मा, रंगदेव पांडे, उषा पांडे, प्रकाश कौर, डिंपल सिंह, सरनजीत, नम्रता राठौड़, रचना कौर, टेकराम, राज यादव, राजा बघेल, अजय जैन, जया लक्ष्मी, विजय सिंह सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

