Breaking News

विश्व आदिवासी दिवस समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर : कहा – प्रकृति के सच्चे संवाहक हैं आदिवासी समाज

  • सीमित संसाधनों में जीवन जीने में कला सिखाता है आदिवासी समाज

द सीजी न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उतई में गोड़वाना विकास समिति द्वारा आयोजित विश्व आदिवासी दिवस समारोह कार्यक्रम बड़ी धूम धाम से मनाया गया। समाज द्वारा निकाली गई भव्य रैली में अपनी संस्कृति, परंपरा के अनुरूप पारंपरिक परिधान के साथ आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। विधायक ललित चंद्राकर ने विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं, जोहार और बधाई देते हुए  आदिवासी समाज के महापुरुषों को नमन किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदायों की भाषा, जीवन-शैली, पर्यावरण से प्रेम और कलाओं को संरक्षित और संवर्धित करने का संकल्प हम सभी को लेना चाहिए। एक पेड़ मां के नाम विश्व व्यापी आभियान का हिस्सा बनकर एक पेड़ अवश्य रूप से लगाएं और उसका संरक्षण और संवर्धन करें।

आदिवासी भाई-बहन सदियों से जल, जंगल,जमीन के संरक्षण में अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले प्रकृति के सच्चे संवाहक है। आदिवासी हमारी प्राचीन परंपराओं एव ऐतिहासिक संस्कृति के प्रतीक हैं। आज अगर जल, जमीन और जंगल बचा है तो इसमें सबसे बड़ा योगदान आदिवासी समाज का है

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष बहादुर सिंह नेताम, उपाअध्यक्ष जीतेश कुंजाम योगेश ठाकुर संरक्षक अजय कोर्राम निलेश नेताम अमर सिंह ठाकुर चंद्रशेखर ठाकुर पंकज कुंजाम भरत छेदैया लक्ष्मी नारायण तुलेश्वर मांडवी जीवन मांडवी महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज ठाकुर उपाध्यक्ष वेदिका ठाकुर डामिन नेताम संतोषी कुंजाम रेवती ठाकुर माया ठाकुर दीक्षा ठाकुर, सुबू नेताम डाली,रीना, गेसू नेताम, भाजपा उतई मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा महामंत्री सोनू राजपूत रूपेश पारख सतीश चंद्राकर नरेन्द्र साहू प्रवीण यदु नीलम सिंह चंदू देवांगन मोनू नरेन्द्र चौधरी व बड़ी संख्या में ग्रामवासी व समाज के लोग उपस्थित रहे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!