Breaking News

अग्निवीर भर्ती : शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण 21 अगस्त को

द सीजी न्यूज

दुर्ग / भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु अप्रैल 2024 में लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों हेतु शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण 21 अगस्त 2024 से दुर्ग जिले के तीनों विकासखण्ड दुर्ग, पाटन, धमधा में आरंभ किया जाएगा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उप संचालक आर.के. कुर्रे के अनुसार दुर्ग विकासखण्ड के निवासरत् आवेदकों हेतु रविशंकर स्टेडियम दुर्ग, विकासखण्ड पाटन खेल मैदान सर्किट हाउस के पीछे पाटन और विकासखण्ड धमधा कॉलेज मैदान सिरनाभाठा धमधा में कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण आवेदक उक्त स्थानों में 21 अगस्त 2024 को सुबह 6 बजे उपस्थित हो सकते हैं। आवेदक को अपने साथ लिखित परीक्षा हेतु जारी प्रवेश पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!