- राष्ट्र का सम्मान : हर घर तिरंगा अभियान
द सीजी न्यूज
उतई मंडल भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेतृत्व में “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम उतई में आयोजित “तिरंगा यात्रा” में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। ललित चंद्राकर ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। क्षेत्र के सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए ललित ने हर घर तिरंगा लगाने की अपील की।
भव्य बाइक रैली उतई कालेज ग्राउंड से प्रारंभ होकर उतई नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए खोपली, घुघसीडीह, मंचादुर, चिरपोटी, रिसामा, अंडा, कुथरेल, चंदखूरी, हनोदा, धनोरा, खम्हरिया, पुरई, उमरपोटी में समापन हुआ। यात्रा में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, रोहित साहू, मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, सोनू राजपूत, पुकेश चन्द्राकर, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण यदु शुभम वर्मा, चंदू देवांगन, हूबी लाल साहू, दानेश्वरी देशमुख, सतीश चंद्राकर, करण सेन, सोहन रिगरी, नीलम सिंह, रूपेश पारख, भीमसेन सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

