द सीजी न्यूज
दुर्ग/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र परिसर में 20 सितम्बर 2024 को सुबह 10.30 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। प्लेसमेंट केम्प में निजी नियोजक सोनाटा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 80 पदों पर भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता बारहवीं व स्नातक और आयु सीमा 18 से 28 वर्ष तक है।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण व अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सभी दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ प्लेसमेंट/रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
