द सीजी न्यूज
दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छता ही सेवा है पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विधायक गजेंद्र यादव ने आम जनता को स्वच्छता की शपथ दिलाई। विधायक गजेंद्र यादव ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करने हर गली, मोहल्ले तक पहुंचने वाले रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। कार्यक्रम में महापौर धीरज बाकलीवाल, निगम आयुक्त लोकेश्वर चंद्राकर, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, स्वच्छता कर्मियों के साथ छायादार पौधों का रोपण किया।
अभियान के दौरान गजेंद्र यादव खुद हाथों में झाड़ू थामकर सड़क की सफाई के अभियान में शामिल हुए। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के सभी मंडलो में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष डॉ सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, मदन वड़ई, विजय ताम्रकार सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होकर सार्वजनिक स्थलों पर सफाई की।
दुर्ग निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में अपने घर के आसपास स्वच्छता बनाये रखने की अपील करते हुए विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि स्वच्छता अभियान हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है। इसके लिए विधायक गजेंद्र यादव ने आमजन को शपथ दिलाई। स्वच्छता अभियान में शामिल होने के लिए हस्ताक्षर अभियान में भी विधायक शामिल हुए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

