द सीजी न्यूज
भिलाई। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अल मदद वेलफेयर सोसाइटी ने सेक्टर-7 में प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। प्रोग्राम में मुख्य अतिथि पार्षद लक्ष्मीपति राजू ने 10 वीं व 12 वीं कक्षा में उच्च अंक हासिल करने सहित अन्य उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों के साथ ही पिछले दिनों हुए बेहतरीन नात पेश करने वाले व मदरसों के बच्चों को सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि एमआईसी मेंबर लक्ष्मीपति राजू ने कहा कि प्रोत्साहन से बच्चों को भविष्य की नई राह मिलती है। उन्होंने संयोजक हाजी अनवर अली व अल मदद वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष अंजुम अली सहित तमाम पदाधिकारियों को इस तरह के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर खास तौर पर पहुंचे खुर्सीपार से हाफिज इमरान और हाफिज जाकिर, अहिवारा से हाफिज नदीम अजहरी, मड़ोदा से हाफिज जमील और उमरपोटी मदरसा से हाफिज जीशान ने इन बच्चों को दुआओं से नवाजा।
जिन बच्चों को सम्मानित किया गया, उनमें बेहतर शैक्षणिक परिणाम लाने वालों में दसवीं में आरिफा फातिमा खान, मिर्जा फरहान बेग, नाजिया खातून, 12 वीं में अरबाब हुसैन, अयान रहमान और राबिया कौसर, अन्य सम्मानित बच्चों में जुनैद, फैजान अल्तमश, कैफ हैदर, तनवीर आलम, नवेद, नात शरीफ में पहला अमीन, दूसरा सुहैल, तीसरा सुमायरा, फैजाने रसूल कमेटी से फैजान, समीर अहमद, सिराज, हमजा, मुजीब, वसीम, मोहम्मद रुआब, मोहम्मद कैस, मोहम्मद ओवैस, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद जान, मोहम्मद शमीम, नैयर रजा, मोहम्मद फैसल, मोहम्मद रईस और जुनैद शामिल हैं।
अल मदद वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष अंजुम अली, कौसर खान, नाहिदा खान, शाहीन खान, डॉ. अमरीन, रुखसाना सिद्दीकी, फरीदा अली, फरहीन, रानी खान, जुल्फी, बिलकिस, नीलोफर, लीना तजमीन, सबेरा, दिलशाद,सुल्ताना, शिरीन, कैसर इकबाल, सरवरी, रुबीना ने आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
इधर, इकरा टीचर्स एसोसिएशन भिलाई-दुर्ग की ओर से ट्विन सिटी के मुस्लिम समाज के मेधावी/प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत सत्र 2023-2024 की 10 वी. व 12 वी बोर्ड की परीक्षाओं में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले बच्चों को 13 अक्टूबर रविवार को सुबह 10 बजे एक भव्य समारोह में प्रतिष्ठित हस्तियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया है कि अपनी अंकसूची की छायाप्रति, मोबाईल नंबर व पते के साथ 06 अक्टूबर तक जामा मस्जिद सेक्टर-6 भिलाई के इमाम व मोअज्जिन के पास जमा करा दें।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal


