Breaking News

विधायक ललित चंद्राकर ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

द सीजी न्यूज

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम कोडिया में झेरिया लोहार समाज द्वारा आयोजित विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर हुए और भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि वास्तुकला, निर्माण व सृजन के अधिष्ठाता, भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती पर उपस्थित लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कामना करते हुए कहा कि प्रभु विश्वकर्मा की कृपा से प्रदेशवासियों के जीवन में सदा सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। उनके आशीर्वाद से हम सभी को सफलता और नए अवसर प्राप्त हों।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अध्यक्ष प्रेमलाल विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष नारायण विश्वकर्मा, टेकराम विश्वकर्मा, सरपंच प्रमिला साहू, उपसरपंच पुष्पा साहू, भाजपा कार्यकर्ता सुरेंद्र निर्मलकर, पूर्व सरपंच राकेश साहू, महिला अध्यक्ष भारतीय विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष सुनीता विश्वकर्मा, धनेश्वरी विश्वकर्मा, सरस्वती विश्वकर्मा, रेख राम विश्वकर्मा, जयंत विश्वकर्मा, भूखन विश्वकर्मा, राजकुमार विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, जीवन विश्वकर्मा,  सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!