द सीजी न्यूज
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलिहापुरी और पीसेगांव में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। विधायक ललित चंद्राकर ने विभिन्न मदों से होने वाले विकास कार्यों की आधारशिला रखी। ग्राम कोलिहापुरी स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी के पास साढ़े चार लाख की लागत से पेवर ब्लॉक कार्य और मेन रोड से हाट बाजार तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत राशि 5.84 लाख रुपये मंडी समिति सार्वजनिक मंच व टाइल्स का कार्य लागत राशि 10 लाख रुपये विधायक निधि, पीसेगांव नाली निर्माण संतोष निषाद के घर से दवा निषाद के घर तक लागत राशि 4.30 लाख रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश सरपंच ज्वाला देशमुख जनपद सदस्य ज्ञानेश्वर विक्की मिश्रा बूथ अध्यक्ष दिनेश साहू बूथ अध्यक्ष लेख राम साहू चैतराम पारकर राम निषाद घनेश निषाद गोपी साहू विष्णु साहू विक्रम विश्वकर्मा श्रवण निषाद सरपंच गुलाब भाई बांधे गोकर्ण बेलचंदन नरेश देशमुख लखन बंजारे एन डी डहरे भुवनेश्वर ठाकुर गजाधर ठाकुर सतीश ठाकुर रेखा लाल देशमुख हिरण बाई देवांगन अनीता देशमुख अंजनी निषाद नैन दास गंगाधर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा लोगों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराते हुए विकास कार्य कराए जाएंगे।विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव के समय ग्रामवासियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया था। क्षेत्र के सभी ग्रामों में प्राथमिकता क्रम में विकास कार्य किये जा रहे हैं। अति आवश्यक कार्य को पहले दिया जा रहा है। क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं होगी। विधान विधानसभा क्षेत्र को एक माडल के रूप में विकसित किया जाएगा।
ललित ने कहा कि विष्णु देव सरकार बनते ही सरकार द्वारा बड़े निर्णय लिए गए। “मोदी की गारंटी” संकल्प पत्र के अनुरूप कार्य करते हुए साय सरकार ने मात्र 6 महीने में ही ₹3100 प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदी की, 2 साल का बकाया बोनस ₹3716 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लिए पक्के आवास की स्वीकृति दी गई। महतारी वंदन योजना से 70 लाख से ज्यादा माताओं-बहनों को प्रति माह ₹1000 की सहायता राशि सुनिश्चित कर प्रदेश की सरकार ने अद्भुत कार्य किया है। सभी योजनाओं का क्रियान्वयन शत-प्रतिशत हुआ है। अन्तिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति तक विकास पहुंचाना हमारी सरकार का एकमात्र लक्ष्य है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
