Breaking News

बजरंग कुमार दुबे ने जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार संभाला

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे (राप्रसे) ने आज पदभार ग्रहण कर लिया। पूर्व में वे अपर कलेक्टर दुर्ग रह चुके हैं। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त पद पर भी रह चुके है। वे 2014 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। आम जनता से जुड़कर उनके हित में काम करने की चाह लेकर प्रशासनिक अधिकारी बने।

उनका मानना है कि जरुरतमंद आम जनता के हित में कार्य करने से उन्हें सुकून मिलता है। जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे का कहना है कि ग्रामीण विकास के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का समूह बनाकर आजीविका संवर्धन, सुपोषण, आवास, शिक्षा व स्वास्थ्य पर फोकस रहेगा। समस्याओं का गांव में ही हो निदान, इसके लिए मॉनिटरिंग पर जोर दिया जाएगा। ग्राम पंचायत को सशक्त बनाकर ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका के साधनों में वृद्धि करने का प्रयास करेंगे। कुछ ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाएंगे, जहां हर योजना का क्रियान्वयन अच्छे से हो सकें।

Check Also

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को : महिलाओं के लिए होंगे मनोरंजक गेम्स

स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए लगेंगे 30 स्टॉल THE CG …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!