- 16 नवंबर से वार्ड क्रमांक 1, 2, 34, 35 व 56 में शिविर : चंद्रशेखर स्कूल से होगी शिविर की शुरूआत
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के आदेश पर जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश एवं निगम कमिश्नर सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 अन्तर्गत रैपिड असेसमेंट सर्वे संभावित पात्र हितग्राहियों का सर्वेक्षण प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 क्रियान्वित किया जाना है। 16 नवंबर से 10 दिसंबर तक वार्ड वॉर नगर निगम क्षेत्र में सर्वे पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
शिविर के जरिये योजना के माध्यम से मिलने वाले लाभों, आवेदन प्रक्रिया और अन्य पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के जरिये अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा वार्ड के नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के बारे में जागरूक किया जाएगा। शिविर लगने का समय प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।
16 नवंबर को वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 4, 3 5 व 56 चंद्रशेखर स्कूल नया पारा, 18 नवंबर को वार्ड क्रमांक 3, 4, 5 व 6 को गया बाई स्कूल गया नगर में शिविर आयोजित होगा। 19 नवंबर को वार्ड क्रमांक 10, 11, 12, 13 व 25 आमा पारा, पानी टंकी में किया जाएगा।
20 नवंबर को वार्ड क्रमांक 7, 8, 19, 30, 31, 32, 27 व 28 को तिलक स्कूल परिसर में शिविर का आयोजन किया जाएगा। 21 नवंबर को वार्ड क्रमांक 33, 36, 37, 38, 49 गंज मंडी परिसर में शिविर आयोजित किया जाएगा। 22 नवंबर को वार्ड क्रमांक 14, 15, 16 में सिकोला भाठा प्राइमरी स्कूल में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
25 नवंबर को वार्ड क्रमांक 17, 18, 19, 20, 21, 22, 59 व 60 के नागरिकों के लिए शिविर का आयोजन कुशा भाऊ ठाकरे भवन में होगा। 26 नवंबर को वार्ड क्रमांक 23, 24, 26, 29 व 47 के लिए सिंधु धर्मशाला में शिविर आयोजित किया जाएगा।
27 नवंबर को वार्ड क्रमांक 40 से 45 साई मंदिर के सामने शासकीय स्कूल परिसर में, 28 नवंबर को वार्ड क्रमांक 46 से 49 विवेकानंद सभागार में शिविर लगाया जाएगा। 29 नवंबर को वार्ड क्रमांक 50 से 52 तक बोरसी जोन कार्यालय में और 30 नवंबर को वार्ड क्रमांक 53, 54 व 55 के नागरिकों के लिए पोटिया स्कूल में शिविर आयोजित किया जाएगा। 2 दिसम्बर वार्ड क्रमांक 57 व 58 के लिए शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला उरला में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal