द सीजी न्यूज
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि हज कमेटी ऑफ़ इंडिया मुंबई के सर्कुलर 19 से प्राप्त सूचना अनुसार हज 2025 के लिए जाने वाले हज यात्रियों को हज की ट्रेनिंग देने हेतु हज प्रशिक्षकों के ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाकर अब 22/12/2024 रात्रि 23:59 बजे तक निर्धारित किया गया है।
हज प्रशिक्षक हेतु निर्धारित अहर्ताए व नियमावली का सम्पूर्ण विवरण हज कमेटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
