Breaking News

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने नवनिर्मित बॉक्सिंग रिंग सेट व आर्चरी रेंज का किया शुभारंभ

द सीजी न्यूज

राजनांदगांव। स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव में नवनिर्मित बॉक्सिंग रिंग सेट व आर्चरी रेंज का शुभारंभ किया। मंत्री गजेन्द्र यादव ने बॉक्सिंग मैच को देखा और बॉक्सिंग खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर स्कूल शिक्षा मंत्री यादव ने कहा कि जिले में खेल सुविधाओं का विस्तार होने से युवा खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढऩे का अवसर मिलेगा। नई बॉक्सिंग रिंग और आर्चरी रेंज के तैयार होने से खिलाडिय़ों को बेहतर प्रशिक्षण, सुरक्षित वातावरण और प्रतियोगी माहौल प्राप्त होगा। उन्होंने स्कूली बच्चों से अध्ययन-अध्यापन के संबंध में जानकारी ली और अच्छे से पढ़ाई करने कहा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, भावेश बैद, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग आरएल ठाकुर, उप संचालक लोक शिक्षण संचालनालय आशुतोष चावरे, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल, एसडीएम गौतम पाटिल, जिला परियोजना अधिकारी रश्मि सिंह, जिला मिशन समन्वयक सतीष व्यौहारे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे, शिक्षक उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!