Breaking News

भिलाई में नए ओव्हरब्रिज का निर्माण जरूरी – विधायक रिकेश ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को लिखा पत्र

  • डिप्टी सीएम अरुण साव को भी पत्र भेजकर मंजूरी देने की मांग की
  • नेहरू नगर चौक पर अनावश्यक जाम और वायु प्रदूषण भविष्य के लिए बड़ा खतरा

द सीजी न्यूज

भिलाई नगर। नेहरू नगर मुख्य चौराहे और क्षेत्र में बढ़ते ट्रेफिक दबाव की समस्या से निपटने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उप मुख्यमंत्री अरूण साव को पत्र लिखा है। विधायक सेन ने राष्ट्रीय राजमार्ग और नेहरू नगर चौक से अग्रसेन चौक तक ओव्हरब्रिज की जरूरत बताते हुए नए ओवरब्रिज के प्रस्ताव को मंजूर करने की मांग की है।
रिकेश ने बताया कि नेशनल हाइवे खुर्सीपार, पावर हाउस व सुपेला में ओव्हरब्रिज का निर्माण किया गया है। इससे शहर के ट्रैफिक जाम में कमी आई है। नेहरु नगर चौक में ओव्हर ब्रिज न होने के कारण शाम 6 से रात 10 बजे तक हैवी ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। दिन में भी ट्रेफिक के कारण आम जनमानस को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेफिक जाम के कारण वायु प्रदूषण अधिक होने से भी नेहरु नगर के आसपास क्षेत्र में एक्यूआई निर्धारित मानक से अधिक हो रहा है। आम जनमानस को ट्रेफिक से निजात दिलाने और स्वच्छ हवा उपलब्ध कराने नेहरु नगर चौक में ओव्हर ब्रिज निर्माण की अति आवश्यकता है।
इसी तरह नेहरू नगर की ओर जाने वाले वाहन भी ट्रैफिक जाम में फंसे होते हैं। इंजन चालू रहने की वजह से वाहन अधिक हानिकारक गैस उत्सर्जित करते हैं। नेहरू नगर जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके, व्यस्त चौराहे, ऊंची इमारतों से घिरे सड़क मार्ग अक्सर प्रदूषण के हॉटस्पॉट बन जाते हैं। ट्रैफिक जाम में ईंधन की खपत से न केवल ग्रीनहाउस गैसों (सीओ 2) का उत्सर्जन बढ़ता है, बल्कि पैसे की भी बर्बादी होती है।
नेहरु नगर चौक पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सेक्टर-7 से गुरुद्वारा नेहरु नगर तक ओव्हरब्रिज का निर्माण किया गया है। ब्रिज गुरुद्वारा के पास उतरने के कारण अधिकांश लोग ब्रिज का उपयोग न कर नीचे नेहरू नगर चौक की ओर बढ़ जाते हैं जिससे ट्रेफिक जाम की स्थिति रहती है। यदि नेहरु नगर चौक के ब्रिज को नेहरु नगर के अग्रसेन चौक तक अतिरिक्त निर्माण किया जाए तो ट्रैफिक जाम की शिकायत से निजात पाई जा सकती है। पर्यावरण भी दुरूस्त होगा।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!