Breaking News

“प्राइड ऑफ इंडिया सम्मान” से सम्मानित किये गए दुर्ग के चर्चित उद्योगपति मनीष पारख : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया सम्मानित

द सीजी न्यूज

रायपुर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्ग के मनीष पारख को “प्राइड ऑफ इंडिया 2025 -26” सम्मान से सम्मानित किया है। यह सम्मान स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक उत्थान और व्यापारिक दूरदृिष्टता के साथ कार्य करने में विशेष योगदान हेतु दिया गया। यह सम्मान “मेघ गंगा ग्रुप” परिवार के सामूहिक प्रयास, समर्पण और अटूट समर्थन का प्रतीक है, जो अपने नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है।

मेघ गंगा ग्रुप दुर्ग शहर का प्रख्यात व्यवसायिक समूह है, जिसकी नींव मनीष पारख द्वारा रखी गई, जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने प्रतिबद्ध है। अविश एडुकॉम, लाइफकेयर डायग्नोसिस (NABL, NABH से मान्यता), महावीर ज्वैलर्स, जयदीप गैस एजेंसी, डिजाइनो डिज़ाइन एनीथिंग, TISD – द इंटरनेशनल स्कूल ऑफ़ डिज़ाइन, FADE आते है। मेघ गंगा ग्रुप के ये सभी स्तंभ सामुदायिक विकास और सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

मनीष पारख शहर के चर्चित उद्योगपतियों में शामिल है। उन्होंने इस सम्मान को अपनी टीम के सामूहिक प्रयास, समर्पण और अटूट समर्थन का प्रतीक बताते हुए इस उपलब्धि को “मेघ गंगा ग्रुप” परिवार को समर्पित किया।

मनीष पारख ने सफलता की इस यात्रा में विश्वास जताने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। मनीष ने कहा कि यह मील का पत्थर हमें एक उज्जवल और प्रभावशाली भविष्य के लिए और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता हैं।”

पिछले 2 वर्ष 2025 में मनीष पारख के निर्देशन में ⁠मोर शहर मोर जिम्मेदारी के अंतर्गत दुर्ग शहर के गांधी चौक , शहीद चौक दुर्ग, राजेंद्र प्रसाद चौक, Y शेप ब्रिज स्थित चौक का पुनर्निर्माण कराया गया। ⁠स्वच्छता के मापदण्डों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्यपाल छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु धन्वंतरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। ⁠मेघ गंगा ग्रुप में TISD , FADE, VANNAKHAM & चॉकलेट स्टोरी जैसे नए उपक्रम जुड़े।⁠ ⁠लाइफकेयर डायग्नोसिस में नवीन टेक्नोलॉजी और महत्वपूर्ण मशीनों का इंस्टालेशन किया गया।

Check Also

शिक्षा मंत्री से मिले रिकेश : तूफान और खराब मौसम के कारण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित करने की मांग की

THE CG NEWS भिलाई नगर। जिले में तूफान और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!